CG Vyapam ADEO Question Paper 2025 (Solved Paper) – उत्तर सहित PDF डाउनलोड करें

By Praveen Diwakar | On: October 23, 2026
Join WhatsApp Job Alert Group

Get instant Sarkari Job updates & notifications directly on your phone!

Join Now

CG Vyapam ADEO 2025 Previous Year Question Paper हिंदी में हल करें और उत्तर सहित प्रश्न पत्र PDF डाउनलोड करें। इस लेख में छत्तीसगढ़ सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) परीक्षा 2025 के प्रश्न पत्र के माध्यम से सामान्य ज्ञान, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, आजीविका और सामान्य हिंदी जैसे महत्वपूर्ण विषयों की तैयारी करें।

CG ADEO Solved Question Paper 2025 प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी अभ्यास सामग्री है। पुराने प्रश्न पत्रों को हल करने से आपको परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रारूप, कठिनाई स्तर और महत्वपूर्ण विषयों को समझने में मदद मिल सकती है। नीचे दिए गए ऑनलाइन प्रैक्टिस सेट में प्रश्न हल करें, अपने उत्तरों का आकलन करें और जिन विषयों में सुधार की आवश्यकता है, उन पर अधिक ध्यान दें।

CG Sahayak Vikas Vistar Adhikari Question Paper 2025

CG Vyapam ADEO Old Question Paper 2025 with Answer Key उन उम्मीदवारों के लिए उपयोगी है, जो सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इस प्रैक्टिस सेट में दिए गए प्रश्न निम्नलिखित विषयों पर आधारित हैं।

प्रश्न पत्र में शामिल प्रमुख विषय

  • General Studies of India (भारत का सामान्य अध्ययन)
  • General Studies of Chhattisgarh (छत्तीसगढ़ का सामान्य अध्ययन)
  • Livelihood Related Schemes (आजीविका संबंधित योजनाएँ)
  • Panchayati Raj (पंचायती राज)
  • Flagship Schemes for Rural Development (ग्रामीण विकास की प्रमुख योजनाएँ)
  • General Hindi (सामान्य हिंदी)

CG ADEO 2025 प्रश्न पत्र ऑनलाइन हल करें

इस प्रश्न पत्र को ऑनलाइन हल करके अपनी प्रश्न हल करने की गति, उत्तरों की सटीकता और विषयों की समझ का अभ्यास करें। नियमित अभ्यास से आपको अपनी तैयारी का आकलन करने और कमजोर विषयों की पहचान करने में सहायता मिलेगी।

यदि प्रश्न पत्र की PDF उपलब्ध है, तो उसे डाउनलोड करके ऑफलाइन अभ्यास और दोहराव के लिए भी उपयोग कर सकते हैं।

नोट: व्यापम की फाइनल आंसर-की के अनुसार कुछ प्रश्न विलोपित किए गए हैं। उन्हें प्रैक्टिस सेट में उसी के अनुरूप दर्शाया गया है।

📚 अपनी तैयारी के लिए यह प्रश्न पत्र भी हल करें

➜ CG ADEO Question Paper 2012 with Answers ➜ CG ADEO Question Paper 2017 with Answers ➜ CG Vyapam ADEO Previous Year Question Papers

CG ADEO परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाएं

सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित नवीनतम जानकारी प्राप्त करने के लिए CGSSB के WhatsApp Channel और Telegram Group से जुड़ें। यहाँ उपलब्ध परीक्षा अपडेट और अभ्यास सामग्री आपकी तैयारी में उपयोगी हो सकती है।

CGSSB पर आपको क्या मिलेगा?

  • छत्तीसगढ़ की नवीनतम सरकारी नौकरी एवं भर्ती संबंधी अपडेट
  • निःशुल्क प्रैक्टिस सेट (Free Practice Sets)
  • महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) और मॉक टेस्ट
  • परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी अध्ययन सामग्री
  • छत्तीसगढ़ की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं से संबंधित जानकारी

CG ADEO Question Paper 2025 with Answers का अभ्यास करके अपनी परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाएं। पुराने प्रश्न पत्रों को हल करें, अपने उत्तरों का विश्लेषण करें और नियमित अभ्यास के माध्यम से अपनी तैयारी को मजबूत करें।

अब नीचे दिए गए ऑनलाइन प्रैक्टिस सेट से अभ्यास शुरू करें और सहायक विकास विस्तार अधिकारी परीक्षा की तैयारी में एक कदम आगे बढ़ें!

Question Paper

CG ADEO Question Paper 2025: Download PDF with Answers

Practice questions for exam preparation (Updated 2025 Official Paper)

ExamCG ADEO Exam
Total Questions100
Total Marks100
Duration3 Hours
निर्देश: प्रत्येक प्रश्न के लिए एक विकल्प चुनें। आपका स्कोर अपने आप अपडेट होगा। सभी सही विकल्पों को हरे रंग में हाइलाइट करने के लिए “उत्तर कुंजी दिखाएँ (Show Answer Key)” पर क्लिक करें।

General Studies of India / भारत का सामान्य अध्ययन

15 Questions (1 – 15)
1 दफला और मिशमी जनजातियाँ निवास करती हैं-
2 गांधीजी द्वारा लार्ड इरविन को 1931 में प्रस्तुत 11 सूत्री मांगों में निम्न में से क्या शामिल था?

(a) नमक कर का उल्लंघन ।
(b) राजनीतिक बंदियों की रिहाई।
(c) रूपए और स्टर्लिंग के विनिमय दर में परिवर्तन।
(d) भूराजस्व में 30% की कमी।

निम्नलिखित में से सत्य कूट बताएं-
3Which of the following statement are true for the service sector? / निम्नलिखित में से कौन-कौन से कथन सेवा क्षेत्र के लिए सत्य हैं?

(I) भारतीय अर्थव्यवस्था में इसका योगदान आधे से अधिक है।
(II) वर्ष 2014-15 में सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर 10.3 प्रतिशत थी।
(III) सेवा क्षेत्र भारत की आर्थिक संवृद्धि का सबसे कमजोर वाहक है।
(IV) भारत का सेवा क्षेत्र अर्थव्यवस्था का सबसे गतिशील क्षेत्र है।
4अभिकथन [As] : बोकारो स्टील कारखाना ब्रिटेन सरकार की सहायता से खोला गया है।
कारण [R] : क्योंकि इसे कोयला जमदेशदपुर तथा झरिया से, लौह अयस्क क्योंझर, चूना पत्थर पलामू से तथा अन्य सुविधाएं निकट के क्षेत्रों से प्राप्त होती हैं।
5निम्नलिखित प्रावधानों को संविधान में उनके उल्लेख के क्रम में सजायें (प्रारंभ से अंत की ओर)-

(a) कारखानों आदि में बालकों के नियोजन का प्रतिषेध
(b) मानव के दुर्व्यापार और बलात् श्रम का निषेध
(c) अस्पृश्यता का अंत
(d) कुछ दशाओं में गिरफ्तारी और निरोध से संरक्षण
6दी गई सूची में लौह अयस्क के प्रकार है-
(a) साइडेराइट
(b) ऐन्थ्रेसाइट
(c) लिमोनाइट
(d) बिटूमिनस
(e) लिग्नाइट
7समस्त विश्व को भारतीय ज्ञान-विज्ञान की प्रमुख देन है-
8पंचवर्षीय योजना एवं उनके लक्ष्य दिए गए हैं। योजना व लक्ष्य की सही जोड़ी बनाइए-

कालम – I
(a) द्वितीय पंचवर्षीय योजना
(b) पाँचवीं पंचवर्षीय योजना
(c) नौंवी पंचवर्षीय योजना
(d) बारहवीं पंचवर्षीय योजना

कालम – II
(I) गरीबी उन्मूलन
(II) कृषि एवं ग्रामीण विकास
(III) तीव्र, धरणी एवं अधिक समावेशी विकास
(IV) उद्योग एवं खनिज पर अधिक महत्व
9नीचे दी गई सूची में भारत के प्रमुख पर्यावरणविद् की पहचान करें-

(J) डॉ. आरिफ अली
(K) अनिल प्रकाश जोशी
(L) डॉ. कोलिन मेनन
(M) सी. एल्टन
10गांधीजी द्वारा लार्ड इरविन को 1931 में प्रस्तुत 11 सूत्री मांगों में निम्न में से क्या शामिल था?

(a) नमक कर का उल्लंघन
(b) राजनीतिक बंदियों की रिहाई
(c) रूपए और स्टर्लिंग के विनिमय दर में परिवर्तन
(d) भूराजस्व में 30% की कमी
11अभिकथन [As] : मेगस्थनीज ने अपनी इंडिका में भारत में दास प्रथा का उल्लेख नहीं किया है。
कारण [R] : तत्कालीन समय में भारत में दास प्रथा का प्रचलन नहीं था।
12शिव के अवतार के रूप में प्रसिद्ध तथा पाशुपत-महेश्वर संप्रदाय के संस्थापक कौन थे?
13यदि उपराष्ट्रपति का पद कार्यकाल पूर्ण होने से पहले रिक्त हो जाता है, तब उपराष्ट्रपति के रूप में अगले व्यक्ति के लिए चुनाव हो जाना चाहिए-
14निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

कालम – I
(a) सेन्ट्रल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट
(b) सेन्ट्रल पोटेटो रिसर्च इंस्टीट्यूट
(c) इंडियन स्पाइस रिसर्च इंस्टीट्यूट
(d) सेन्ट्रल इंस्टीट्यूट फॉर कॉटन

कालम – II
(I) कटक
(II) नागपुर
(III) शिमला
(IV) कालीकट
15दफला और मिशमी जनजातियाँ निवास करती हैं-

General Studies of Chhattisgarh / छत्तीसगढ़ का सामान्य अध्ययन

15 Questions (16 – 30)
16कथन [As] : भेजी, कोतापल्ली और फोतकेल के जनजातीय लोग कुई कहे जाते थे。
कारण [R] : कोन्ध जनजाति की बोली को भी कुई कहा जाता है।
17बस्तर जिले की तीन प्रमुख नदियाँ हैं-
18वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत हस्तलिखित बजट भाषण में “मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना” हेतु राशि का प्रावधान है-
19निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

स्तम्भ – I
(a) लोकायुक्त, छत्तीसगढ़ शासन
(b) मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़
(c) राज्य निर्वाचन आयुक्त
(d) महाधिवक्ता

स्तम्भ – II
(I) इंदर सिंह उबोवेजा
(II) अमिताभ जैन
(III) अजय सिंह
(IV) प्रफुल्ल कुमार भरत
20मड़वा ताप विद्युत स्टेशन छत्तीसगढ़ के किस जिले में स्थित है?
21छत्तीसगढ़ राज्य वानिकी विभाग की प्रमुख योजनाएं/कार्यक्रम का उचित संबंध बनाएं-

कालम – I
(a) पर्यावरण वानिकी
(b) बांस वनों का पुनरोद्धार
(c) हरिहर छत्तीसगढ़ रोपण
(d) बिगड़े वनों का सुधार

कालम – II
(I) वन एवं वनेत्तर क्षेत्रों में बिगड़े बांस वनों का सुधार
(II) रायपुर, दुर्ग एवं कोरबा जिलों में 392 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधों का रोपण
(III) कम जड़ भंडार वाले एवं रिक्त स्थानों पर वृक्षारोपण किया जाता है
(IV) पर्यावरण पार्क / पिकनिक स्पॉट का निर्माण
22इनमें से कौन सी जनजाति छत्तीसगढ़ की नहीं है?
23‘अंग लगना’ मुहावरे का अर्थ है-
24अभिकथन [As] : शिवरीनारायण से प्राप्त शिलालेख में सती प्रथा का वर्णन है。
कारण [R] : राजा उल्हण देव के साथ उनकी तीनों पत्नियां सती हुई।
25छत्तीसगढ़ में मनाए जाने वाले इन त्योहारों को चैत्र माह से प्रारंभ करते हुए बढ़ते क्रम में माह-अनुसार क्रमवार लिखिए-
(a) रामनवमी
(b) अक्ती
(c) रथयात्रा
(d) कजरी
(e) पोला
26वादकों के क्रम – राजा भूपदेव सिंह, विमलेन्द्र मुखर्जी, ठाकुर लक्ष्मण सिंह, राजा कमलनारायण सिंह के अनुसार उनके वाद्ययंत्रों का सही क्रम होगा-
(a) सितार
(b) मृदंग
(c) पखावज
(d) तबला
27कालम – अ को कालम – ब से सुमेलित कीजिए एवं सही उत्तर दीजिए-

कालम – अ
(a) पाशिपद्रक और कुरपद्रक गाँव दान देने का अभिलेख
(b) जुआ प्रसंग का दुर्लभ पुरावशेष
(c) गोलकी मठ की स्थापना
(d) चन्द्रादित्य समुद्र का निर्माण

कालम – ब
(I) रतनपुर
(II) बारसूर
(III) मल्हार
(IV) बूढ़हीखार
282011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ में ग्रामीण एवं शहरी परिवार का प्रतिशत है-
29प्रवृत्तियों के आधार पर छत्तीसगढ़ी साहित्य परंपरा को डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा ने कितने कालखंडों में विभाजित किया है?
30छत्तीसगढ़ राज्य की सीमाएं कितने राज्यों से लगती हैं?

Economy & Geography / अर्थव्यवस्था एवं भूगोल

10 Questions (31 – 40)
31आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2024-25 के अनुसार निम्न में से सही हैं-

(I) वर्ष 2024-25 में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र की भागीदारी 20.07 प्रतिशत अनुमानित है।
(II) वर्ष 2011-12 में सकल घरेलू राज्य उत्पाद (स्थिर भाव में) कृषि क्षेत्र की हिस्सेदारी 18.10 प्रतिशत थी।
(III) छत्तीसगढ़ में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी सकल राज्य घरेलू उत्पाद में विगत वर्षों में निरंतर बढ़ रही है।
32राज्य सरकार का कार्यकारी प्रमुख कौन होता है?
33छत्तीसगढ़ की जलवायु है-
34संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना से कौन सा लोकपर्व छत्तीसगढ़ में प्रचलित है?
35निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए

कालम – I
(a) कैलाश गुफा
(b) कुटुमसर गुफा
(c) सिंघनपुर गुफा
(d) जोगीमारा गुफा

कालम – II
(I) मैक्सिकन एवं स्पेनिश मूर्तिकला
(II) स्टेलेग्माईट
(III) अंधी-मछली
(IV) पंक्षी एवं मानव पेंटिंग
36निम्न औद्योगिक क्षेत्र एवं जिला को सुमेलित करें-

कालम – I
(a) बोरई
(b) मगरलोड
(c) फ्रेजरपुर
(d) बिरकोनी

कालम – II
(I) महासमुंद
(II) दुर्ग
(III) धमतरी
(IV) बस्तर
37दक्षिण कोसल का चाणक्य किसे कहा जाता है?
38कालक्रम की दृष्टि से बस्तर में हुए आदिवासी विद्रोह का सही क्रम क्या है?
(a) लिंगागिरी विद्रोह – 1856
(b) कोई विद्रोह – 1859
(c) भोपालपट्नम विद्रोह – 1795
(d) मेरिया विद्रोह – 1842
(e) मुरिया विद्रोह -1876
39राऊत नाचा में बीच-बीच में गाए जाने वाले दोहे होते हैं-
40छत्तीसगढ़ के राज्यपालों को कालक्रमानुसार लगाएं-
(a) श्री ई. एस. एल. नरसिम्हन
(b) श्री शेखर दत्त
(c) श्री बलरामजी दास टण्डन
(d) श्रीमती आनंदीबेन पटेल
(e) सुश्री अनुसूईया उइके

Livelihood Related Schemes / आजिविका संबंधित योजनाएँ

15 Questions (41 – 55)
41निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

कालम – I
(a) राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
(b) आजीविका सम्पत्ति परियोजना
(c) आजीविका भेद्यता संदर्भ
(d) आजीविका संस्थान

कालम – II
(I) मानव पूँजी
(II) गरीबी उन्मूलन
(III) सहकारिता
(IV) कीट और रोग महामारी
42हरित क्रांति हेतु आई.सी.आर. के वैज्ञानिकों ने किस गेहूँ पर शोध किया?
43स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को ऋण के पुनर्भुगतान में देरी होने पर —-
44कुल उत्पादन तथा उपभोग के अंतर को क्या कहते हैं?
45निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

कालम – I
(a) स्वः सहायता समूहों का नया समूह
(b) बहुफसल कार्यक्रम
(c) भारतीय कृषि मानसून का जुआ
(d) बैठकों की कार्यवाही लिखना

कालम – II
(I) 1967-68
(II) व्यापार वेंचर
(III) सामुदायिक संगठन
(IV) योजना आयोग
46पशुपालन के स्तंभ-
(a) उन्नत प्रजनन
(b) संतुलित पोषण
(c) उपभोग नियंत्रण
(d) विकास कार्यक्रम
47व्यक्ति की आजीविका की पहचान करें-
(E) भोजन
(F) पानी
(G) परिवहन
(H) बिजली
48नीचे दिए गए अभिकथन [As] और कारण [R] का सही विकल्प चुनें-
अभिकथन [As] : सामाजिक उद्यमिता को प्रोत्साहन एवं बढ़ावा देना।
कारण [R] : प्रधानमंत्री जन धन योजना।
49अल्पकालिक कृषि ऋण निम्नलिखित के लिए आवश्यक है-
50पशुपालन के विकास के कालक्रम को व्यवस्थित करें-
(a) भेड़ और बकरी का पालन।
(b) मवेशियों और सुअरों का पालन।
(c) हाथियों का पालन।
(d) मुर्गियों का पालन।
(e) अल्पाका और लामा का पालन।
51डॉ. वर्गीज कुरियन का संबंध है-
52ग्रामीण बैंकों पर कार्य समूह (1975) ने निम्नलिखित की स्थापना की सिफारिश की
53निम्नलिखित को स्थापना वर्षों के आधार पर बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए-
(a) जिला उद्योग केन्द्र
(b) काम के बदले अनाज
(c) खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग
(d) रोजगार आश्वासन योजना
(e) नई राष्ट्रीय कृषि विकास नीति
54नीचे दिए गए अभिकथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें-
अभिकथन [As] : जब शिकार अनुत्पादक था, उस समय पशुधन का पालतूकरण आवश्यकता से प्रेरित था।
कारण [R] : एक घरेलू पशु की वांछनीय विशेषताएँ हैं कि वह पशुपालक के लिए उपयोगी हो, उसके साथ रहने में सक्षम हो, स्वतंत्र रूप से प्रजनन कर सके तथा पालन-पोषण में आसान हो।
552021-22 तक सहकारी समितियों ने कुल संस्थागत कृषि ऋण का कितना प्रतिशत हिस्सा ऋण दिया?

Panchayati Raj / पंचायती राज

15 Questions (56 – 70)
56राष्ट्रीय विकास में पंचायत सेक्टर की योजनाओं में ‘मनरेगा’ की प्रमुख भूमिका है-
अभिकथन [As] : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) पंचायत क्षेत्र के तहत एक प्रमुख योजना है, जो ग्रामीण परिवारों को एक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों के मजदूरी रोजगार गारंटी देती है।
कारण [R] : मनरेगा का उद्देश्य ऐसे काम करने के इच्छुक वयस्कों को अकुशल मैनुअल काम प्रदान करके ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका सुरक्षा को बढ़ाना है।
57निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

कालम – I
(a) सामान्य प्रशासन समिति
(b) वित्त और लेखा परीक्षा समिति
(c) विकास समिति
(d) स्वास्थ एवं कल्याण समिति

कालम – II
(I) ग्रामीण विकास और गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम की देखरेख
(II) स्वास्थ, स्वच्छता और पेय जल पहल की निगरानी
(III) प्रशासनिक कार्यों का प्रबंधन और नीति कार्यान्वयन
(IV) वित्तीय मामलों एवं बजट आबंटन की समीक्षा
58भारत में पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम सभा का मुख्य कार्य निम्नलिखित में से कौन सा है?
59पंचायती राज व्यवस्था के स्तर अनुसार सही समीकरण चुनें- (उच्च से निम्न स्तर)
(a) जिला पंचायत
(b) ग्राम पंचायत
(c) जनपद पंचायत
(d) ग्राम सभा
60संविधान (73 वां संशोधन) अधिनियम 1992 के अनुसार पंचायत का कार्यकाल 5 वर्ष का किस आधार पर निर्धारित है?
61निम्न पंचायत व्यवस्था में कौन सा स्तर त्रि-स्तरीय पंचायत व्यवस्था का अंग नहीं है?
62ग्राम सभा के कार्य-
(I) गांव में योजनाओं का अनुमोदन करना।
(II) जिला परिषद के सदस्यों को चुनना।
(III) ग्राम पंचायत के कार्यों की समीक्षा करना।
(IV) वित्तीय रिपोर्ट की समीक्षा करना।
63निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

कालम – I
(a) अनुच्छेद 40
(b) संविधान (73 वां संशोधन) अधिनियम
(c) 11 वीं अनुसूची
(d) अनुच्छेद 243

कालम – II
(I) बलवंत राय मेहता समिति की रिपोर्ट
(II) पंचायतों के कार्यों का विषय
(III) नीति निर्देशक सिद्धांत जिन पर पंचायत व्यवस्था आधारित है
(IV) पंचायत एवं लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण को संवैधानिक दर्जा
64भारत में जनपद पंचायत के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
65अभिकथन [As] : ग्राम सभा सरपंच को निष्कासित कर सकती है。
कारण [R] : ग्राम सभा सरपंच को चुनती है।
66सरपंच अपना त्याग पत्र किसको सौंपता है?
67पंचायती राज मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार (जीपीडीपी) तैयार करने एवं लागू करने हेतु निम्नलिखित चरणों को क्रमबद्ध कीजिए-
(a) ग्राम सभा द्वारा (जीपीडीपी) को मंजूरी देना।
(b) ग्राम पंचायत द्वारा स्थिति विश्लेषण और संसाधन मानचित्रण।
(c) जिला योजना समिति को अंतिम रूप से तैयार (जीपीडीपी) प्रस्तुत करना।
(d) (जीपीडीपी) तैयार करने के लिए कार्यात्मक समिति का गठन।
(e) सामुदायिक आवश्यकताओं के आधार पर विकास गतिविधियों को प्राथमिकता देना।
68यदि एक पंचायत को भंग किया जाता है, तो चुनाव प्रक्रिया कितने दिनों के अंतराल में आयोजित किए जाने होते हैं?
69संविधान (73 वां संशोधन) अधिनियम 1992 किस दिनांक से लागू किया गया?
70पंचायती राज व्यवस्था में किस पद हेतु सीधा चुनाव होता है?

Flagship Schemes for Rural Development / ग्रामीण विकास की फ्लैगशिप योजनाएँ

15 Questions (71 – 85)
71सूची – I के मदों को सूची – II के मदों के साथ सुमेलित कीजिए-

सूची – I
(a) पीएम उज्जवला योजना
(b) आयुष्मान भारत कार्ड
(c) सुकन्या समृद्धि योजना
(d) अटल पेंशन योजना

सूची – II
(I) पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
(II) राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण
(III) महिला एवं बाल विकास विभाग
(IV) वित्तीय सेवा विभाग
72पी.एम. जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (PM-JANMAN) के कार्यान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ राज्य में गठित उच्च समिति का अध्यक्ष कौन होता है?
73नीचे दिए गए कथन [As] और तर्क [R] के लिए सही विकल्प चुनें-
कथन [As] : ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान के अंतर्गत कृषि प्रोग्राम, प्रोडक्ट प्रोग्राम, प्रोसेस प्रोग्राम, जनरल प्रोग्राम तथा अन्य प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं。
तर्क [R] : ग्रामीण युवाओं में कौशल उन्नयन एवं उनका स्व-रोजगार हेतु सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है।
74निम्नांकित को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए-
(a) सौभाग्य योजना
(b) उज्जवला योजना
(c) वंदन महतारी योजना
(d) दाई दीदी मोबाइल क्लिनिक योजना
(e) श्री धनवंतरी जेनेरिक औषधि स्टोर योजना
75निम्न कथन [As] एवं तर्क [R] के आधार पर सही विकल्प का चयन करें-
कथन [As] : सूचना अधिकार अधिनियम 2005 की धारा (20) के अनुसार ‘राज्य सूचना आयोग’ जनसूचना अधिकारी पर विनिर्दिष्ट समय के भीतर ‘सूचना’ नहीं देने की स्थिति में शास्ति अधिरोपित करने के पूर्व उन्हें सुनवाई का ‘युक्तियुक्त’ अवसर देगा。
तर्क [R] : क्योंकि ‘सूचना का अधिकार अधिनियम 2005’ एक अर्धन्यायिक प्रक्रिया है।
76छत्तीसगढ़ सामाजिक अंकेक्षण इकाई का गठन कब किया गया था?
77‘सूचना का अधिकार अधिनियम 2005’ के अनुसार ‘जनसूचना अधिकारी’ निम्न में से किसके द्वारा अभिहित किया जाता है?
78नाबार्ड का कार्य है-
(a) प्रत्यक्ष वित्तपोषण
(b) पुनर्वित्त
(c) विकास संबंधी
(d) पर्यवेक्षी
79स्वच्छ भारत मिशन ग्रामिण तथा जल जीवन मिशन ने किस माह व वर्ष में ग्रामीण वॉश नामक व्हाट्स एप शुरू किया है?
80वर्ष 2014 में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक द्वारा इंदिरा आवास योजना की निष्पादन लेखा परीक्षा के निम्नलिखित निष्कर्ष थे-
(I) मकानों की कमी का आकलन न किया जाना।
(II) लाभार्थियों के चयन में पारदर्शिता की कमी।
(III) मकानों की खराब गुणवत्ता।
(IV) लाभार्थियों को ऋण की अनुपलब्धता।
(V) निगरानी का कमजोर तंत्र।
81‘सूचना का अधिकार अधिनियम 2005’ है-
82निम्नलिखित को कालानुक्रम में व्यवस्थित करें-
(a) प्रधान मंत्री मुद्रा योजना
(b) दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना
(c) प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना
(d) दीनदयाल अन्त्योदय योजना
(e) महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना
83छत्तीसगढ़ सरकार ने किस वित्तीय वर्ष में स्टार्ट अप ग्रामीण एंटरप्रीनरशीप कार्यक्रम की शुरुआत की, जो राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की सब स्किम या उप-योजना है?
84राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005 की किस धारा में सामाजिक अंकेक्षण का प्रावधान रखा गया है?
85पंचायतों की अंकेक्षण व्यवस्था किस प्रकार की जाती है?

General Hindi & Miscellaneous / सामान्य हिन्दी

15 Questions (86 – 100)
86क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) की स्थापना कब हुई थी?
87सतत विकास उद्देश्य क्र. (Sustainable Development Goal No.) को उनके नाम से मिलाइएं-

कालम – I
(a) उद्देश्य क्र. 05
(b) उद्देश्य क्र. 06
(c) उद्देश्य क्र. 07
(d) उद्देश्य क्र. 08

कालम – II
(I) लैंगिक समानता
(II) सस्ती व प्रदूषण मुक्त ऊर्जा
(III) स्वच्छ जल एवं स्वच्छता
(IV) उत्कृष्ट कार्य एवं आर्थिक वृद्धि
88‘सूचना के अधिकार अधिनियम-2005’ के अंतर्गत ‘सूचना’ प्राप्त करने के लिए आवेदन के निराकरण का सही क्रम निम्नानुसार व्यवस्थित करें-
(a) आवेदन निर्धारित समय पर निराकृत न होने पर ‘राज्य सूचना आयोग’ में ‘द्वितीय अपील’ किया जाएगा।
(b) आवेदक ‘जन सूचना अधिकारी’ को वांछित ‘सूचना’ के लिए आवेदन करेगा।
(c) निर्धारित समय पर ‘जन सूचना अधिकारी’ से ‘सूचना’ प्राप्त न होने पर ‘प्रथम अपीलीय अधिकारी’ के पास आवेदन प्रस्तुत करेगा।
89छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को छत्तीसगढ़ में और किस नाम से जाना जाता है?
90निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

कालम – I
(a) नाबार्ड
(b) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
(c) जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक
(d) राज्य सहकारी बैंक

कालम – II
(I) राज्य स्तर पर संचालित एक शीर्ष वित्तीय संस्था
(II) प्राथमिक कृषि सहकारी समिति को साख उपलब्ध कराना
(III) विभिन्न वित्तीय संस्थाओं को पुनर्वित्त उपलब्ध कराना
(IV) कृषि विकास के लिए ऋण उपलब्ध कराना
91निम्नलिखित में ‘तत्सम’ शब्द का उदाहरण है-
92‘व्यर्थ’ शब्द में निहित समास है-
93‘जवानी’ उदाहरण है-
94निम्नलिखित स्पर्श व्यञ्जनों के वर्गीय व्यञ्जनों का सही क्रम रेखांकित कीजिए-
(a) क वर्ग
(b) प वर्ग
(c) त वर्ग
(d) ट वर्ग
(e) च वर्ग
95कथन [As] : मुँह से पूरा श्वास निकाला जाए तो शुद्ध निरनुनासिक ध्वनि निकलती है。
कारण [R] : यदि श्वास का कुछ अंश भी नाक से निकाला जाए तो अनुनासिक ध्वनि निकलती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
96निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

कालम – I
(a) मनुष्य अन्न खाता है।
(b) माता-पिता का कहना मानो。
(c) ईश्वर सबका भला करें。
(d) पानी न बरसता तो धान सूख जाता।

कालम – II
(I) इच्छाबोधक वाक्य
(II) विधानार्थक वाक्य
(III) संकेतार्थक वाक्य
(IV) आज्ञार्थक वाक्य
97निम्नलिखित उदाहरणों में से मुहावरों को पहचानिए-
(J) गिरगिट की तरह रंग बदलना
(K) आटे-दाल का भाव मालूम होना
(L) जैसा राजा, वैसी प्रजा
(M) का वर्षा जब कृषी सुखानी
98निम्नलिखित में ‘यण सन्धि’ का उदाहरण है-
99एक से अधिक प्रधान उपवाक्य रहते हैं-
100‘बड़ा सा पेड़’ उदाहरण है-
Your Progress 0 of 98 answered
Correct0 Incorrect0 Unanswered98
Score 0 / 98

Published for educational practice by CGSSB.

Verify official exam notices and answer keys with the relevant authority.

CG Vyapam ADEO Question Paper 2025 PDF कैसे डाउनलोड करें?
CG Vyapam ADEO 2025 प्रश्न पत्र PDF डाउनलोड करने के लिए इस पोस्ट में दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। यदि PDF उपलब्ध है, तो प्रश्न पत्र को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव करके परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोग कर सकते हैं।
क्या CG Vyapam ADEO 2025 प्रश्न पत्र उत्तर सहित उपलब्ध है?
इस पोस्ट में CG Vyapam ADEO 2025 प्रश्न पत्र और उपलब्ध उत्तर सामग्री के माध्यम से अभ्यास कर सकते हैं। उत्तरों की सटीकता की पुष्टि के लिए आधिकारिक फाइनल आंसर-की से भी मिलान करें।
CG Vyapam ADEO परीक्षा 2025 का प्रश्न पत्र हल करने से क्या फायदा है?
प्रश्न पत्र हल करने से परीक्षा के प्रश्नों के प्रारूप को समझने, महत्वपूर्ण विषयों का रिवीजन करने और अपनी तैयारी का आकलन करने में मदद मिलती है। नियमित अभ्यास से समय प्रबंधन और प्रश्न हल करने की गति बेहतर की जा सकती है।
CG Vyapam ADEO का फुल फॉर्म क्या है?
ADEO का फुल फॉर्म Assistant Development Extension Officer है। हिंदी में इसे सहायक विकास विस्तार अधिकारी कहा जाता है। भर्ती विज्ञापन में दिए गए पदनाम और विवरण को भी अवश्य देखें।
क्या CG Vyapam ADEO 2025 का प्रश्न पत्र ऑनलाइन हल कर सकते हैं?
यदि इस पोस्ट में ऑनलाइन क्विज उपलब्ध है, तो आप प्रत्येक प्रश्न के विकल्प चुनकर अभ्यास कर सकते हैं। उपलब्ध Answer Key फीचर की मदद से सही उत्तर देख सकते हैं और अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं।
CG Vyapam ADEO की तैयारी के लिए पुराने प्रश्न पत्र क्यों जरूरी हैं?
पुराने प्रश्न पत्र परीक्षा की तैयारी को व्यवस्थित करने में मदद करते हैं। इनसे प्रश्नों के प्रकार समझने, महत्वपूर्ण विषयों का अभ्यास करने और अपनी कमजोरियों की पहचान करने में सहायता मिलती है। बेहतर तैयारी के लिए नवीनतम आधिकारिक पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के अनुसार भी अध्ययन करें।
CG Vyapam ADEO भर्ती और परीक्षा की आधिकारिक जानकारी कहाँ मिलेगी?
CG Vyapam की भर्ती अधिसूचनाओं, परीक्षा कार्यक्रमों और आधिकारिक दस्तावेजों के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट देखें: भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन और नोटिस को प्राथमिकता दें।
क्या CG ADEO के पुराने प्रश्न पत्र भी उपलब्ध हैं?
हाँ, आप CGSSB पर CG ADEO Question Paper 2012 with Answers भी देख सकते हैं और पुराने प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं।

Praveen Diwakar

Written by Praveen Diwakar

Sarkari Job Editor & Content Specialist covering latest government job notifications, admit cards, exam results, and employment news.

SHARE THIS POST

Leave a Comment